आगर-मालवा, जिले में सुशासन एवं जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन के L1 एवं L2 अधिकारियों का जिला स्तरीय सेवोत्तम प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री कमल मंडलोई, श्रीमती देव कंवर सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री लखन सिंह सिसोदिया ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, L1 एवं L2 स्तर पर अधिकारियों की भूमिका एवं दायित्वों, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, लंबित शिकायतों की समीक्षा तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से समुचित संवाद स्थापित कर उसकी समस्या का निराकरण किया जाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता में सुधार लाना, अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
Continue With Google